आईपीएल 2027: आंकड़े या मैदान की समझ, क्या है असली हथियार? सीएसके के कोच जहीर खान ने बताया अपना कोचिंग मंत्र
चेन्नई सुपर किंग्स के नवनियुक्त मुख्य कोच जहीर खान का मानना है कि आधुनिक क्रिकेट में तकनीक और आंकड़ों की अहम भूमिका है, लेकिन दबाव वाली परिस्थितियों में मैदान पर मौजूद खिलाड़ी की समझ और तुरंत फैसला लेने की क्षमता की जगह कोई तकनीक नहीं ले सकती। उन्होंने कहा कि उनकी कोचिंग सोच खिलाड़ियों को सशक्त बनाने और आंकड़ों के साथ पुराने तरीकों का संतुलन बनाने पर आधारित होगी। सोमवार को पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स ने स्टीफन फ्लेमिंग के जुलाई में पद छोड़ने के बाद जहीर को अपना नया मुख्य कोच नियुक्त किया था। यह किसी क्रिकेट टीम के मुख्य कोच के रूप में जहीर की पहली जिम्मेदारी होगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 26, 2026, 08:28 IST
आईपीएल 2027: आंकड़े या मैदान की समझ, क्या है असली हथियार? सीएसके के कोच जहीर खान ने बताया अपना कोचिंग मंत्र #CricketNews #Cricket #International #ZaheerKhan #Csk #ChennaiSuperKings #Ipl2025 #CskHeadCoach #MsDhoni #RuturajGaikwad #StephenFleming #CricketTechnology #T20Cricket #SubahSamachar
