जुड़वां बहन का कत्ल, मां पर हमला: गूगल में नौकरी करता था हार्दिक, एक साल पहले बना यूट्यूबर; सामने आया ये कारण
होली पर घर आए इंजीनियर ने अपनी जुड़वां बहन हिमशिखा (25) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। दोनों भाई बहन गुरुग्राम में एक ही मकान में रहते थे और तीन मार्च को दोनों साथ में होली का त्योहार मनाने आए थे। हिमशिखा एक आईटी कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर थी जबकि आरोपी भाई हार्दिक (25) पहले गूगल में काम करता था लेकिन एक साल पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी और यूट्यूबर बन गया था। शुक्रवार को दोनों वापस जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उनके बीच विवाद हो गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 07, 2026, 08:19 IST
जुड़वां बहन का कत्ल, मां पर हमला: गूगल में नौकरी करता था हार्दिक, एक साल पहले बना यूट्यूबर; सामने आया ये कारण #CityStates #Moradabad #UttarPradesh #MoradabadMurder #SubahSamachar
