YouTube Shorts: होने वाला है बदलाव, अब शॉर्ट्स से हटेंगे डिसलाइक-थंब रिएक्शन; जानें यूजर्स को क्या मिलेगा नया
YouTube Shorts new updates: यूट्यूब अपने शॉर्ट्स प्लेटफॉर्म को पहले से ज्यादा तेज, आसान और इंटरैक्टिव बनाने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने कई ऐसे नए फीचर्स की घोषणा की है, कि जो आपके शॉर्ट्स देखने के अंदाज को पूरी तरह बदल देगा। इन बदलावों का मकसद यूजर्स काे बेहतर एक्सपीरियंस देना और कंटेंट तक पहुंच तेजी से आसान बनाना है। Shorts 2x playback speed feature: अब शॉर्ट्स को 2x स्पीड पर भी देख सकेंगे यूट्यूब शॉर्ट्स में सबसे बड़ा बदलाव नया 2x प्लेबैक स्पीड फीचर है। अब यूजर्स किसी भी शॉर्ट्स वीडियो को दोगुनी स्पीड पर चला सकेंगे। कंपनी का कहना है कि इससे यूजर्स जानकारी को तेजी से समझ पाएंगे और लंबे वीडियो में अपने पसंदीदा हिस्से तक जल्दी पहुंच सकेंगे। YouTube Shorts dislike button removed: क्या नए विकल्प मिलेंगे अब यूट्यूब शॉर्ट्स से डिसलाइक बटन हटा दिया जाएगा। अगर कोई वीडियो किसी को पसंद नहीं आता, तो वह यूजर अब नॉट इंटरेस्टेड (Not Interested) और डू नॉट रिकमेंड दिस चैनल (Don't Recommend This Channel) जैसे विकल्पों का इस्तेमाल कर सकेंगे। इससे अनचाहे कंटेंट को कम दिखाने में मदद मिलेगी। हालांकि यह फीचर इंस्टाग्राम पर उपलब्ध है। लाइक की मिलेगा यह फीचर अब आप इस्टाग्राम पर लाइक नहीं बल्कि हार्ट रिएक्शन दे सकेंगे। अब शॉर्ट्स वीडियो को पसंद करने के लिए थंब्स अप आइकन की जगह हार्ट इमोजी दिखाई देगी। आपको बता दें यह बदलाव यूजर इंटरैक्शन को ज्यादा आकर्षक और विजुअली फ्रेंडली बनाने के उद्देश्य से किया गया है। क्लियर स्क्रीन मोड देगा बिना रुकावट वीडियो देखने का अनुभव इसी के साथ यूट्यूब एक नया क्लियर स्क्रीन मोड भी ला रहा है। इस फीचर को ऑन करने पर वीडियो चलने के दौरान स्क्रीन पर मौजूद सभी आइकन और टेक्स्ट कुछ समय के लिए छिपे रहेंगे। इससे यूजर्स बिना किसी डिस्ट्रैक्शन के सिर्फ वीडियो पर ही फोकस कर सकेंगे। कब तक और किसे मिलेंगे यह फीचर्स हालांकि यूट्यूब ने अभी तक इन फीचर्स की लॉन्चिंग डेट को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। कंपनी ने साफ किया है कि आने वाले समय में ये सभी अपडेट चरणबद्ध तरीके से सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं विशेषज्ञ का कहना है कि शॉर्ट वीडियो की दुनिया में यूट्यूब देर से जरूर आया, लेकिन अब यह तेजी से मजबूत स्थिति बना चुका है। जून 2025 तक यूट्यूब शॉर्ट्स पर औसतन 200 बिलियन डेली व्यूज दर्ज किए गए। रिपोर्ट के अनुसार हर महीने करीब 2 बिलियन घंटे शॉर्ट्स टीवी स्क्रीन पर भी देखे जा रहे हैं। यह दिखाता है कि शॉर्ट्स अब सिर्फ स्मार्टफोन तक सीमित नहीं रह गया, बल्कि बड़े स्क्रीन पर भी तेजी से लोगों को पसंद आ रहा है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 26, 2026, 17:36 IST
YouTube Shorts: होने वाला है बदलाव, अब शॉर्ट्स से हटेंगे डिसलाइक-थंब रिएक्शन; जानें यूजर्स को क्या मिलेगा नया #SocialNetwork #National #TechNews #Youtube #YoutubeShorts #SubahSamachar
