Sonipat News: ऑपरेशन दोस्ती अभियान के तहत युवाओं को किया जागरूक

सोनीपत। रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) ने दिल्ली-अंबाला रूट पर परेशन दोस्ती जागरूकता अभियान चलाया। अभियान को लेकर आरपीएफ थाना की सहायक उप निरीक्षक अनीता शर्मा के नेतृत्व में टीम का गठन कर रखा है। हेड कांस्टेबल सुरेंद्र कुमार व धर्मेंद्र सिंह ने अन्य आरपीएफ कर्मियों के साथ रेल लाइन, साथ लगती कॉलोनियों, राठधना सेक्शन, गांव बारोटा, अकबरपुर बारोटा में जाकर लोगों को जागरूक किया। खासकर युवाओं से पत्थरबाजी जैसी घटनाएं रोकने पर सहयोग की अपील की। सोनीपत क्षेत्र में वंदे भारत एक्सप्रेस व अमृतसर शताब्दी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों पर पर पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। मामले में आरपीएफ की ओर से पत्थरबाजी करने वालों पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 24, 2026, 21:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: ऑपरेशन दोस्ती अभियान के तहत युवाओं को किया जागरूक #YouthsWereMadeAwareUnderThe'OperationDosti'Campaign. #SubahSamachar