Chamba News: गर्मी से राहत की तलाश में मौत से खेल रहे युवा

गर्मी से राहत की तलाश में मौत से खेल रहे युवाशहर के समीप उदयपुर, साल और औड़ा खड्ड में नहा रहे युवालाइव--------------इन दिनों चिलचिलाती गर्मी में युवा रावी में बेखौफ होकर नहाने के लिए उतर रहे हैं। ये युवा रावी के तेज बहाव से अनजान हैं जो उनके लिए कभी भी खतरा बन सकता है। हैरानी की बात तो यह है कि इस बात से जहां प्रशासन बेखबर है तो वहीं दूसरी ओर बच्चों के अभिभावकों को भी कोई जानकारी नहीं है। कुल मिलाकर गर्मी से राहत पाने के लिए युवक मौत को चुनौती देने का काम कर रहे हैं। चंबा। दिन मंगलवार। समय दोपहर 12:05 बजे। स्थान उदयुपर के समीप रावी तट। युवा रावी के तेज बहाव में गर्मी से राहत पाने के लिए पहुंच रहे हैं। युवा बेखौफ होकर रावी नदी के समीप जा रहे हैं और डुबकी लगा रहे हैं। समय 1:20 बजे। स्थान ओडरा खड्ड। यहां पहले भी एक युवक की जान करीब तीन साल पहले जा चुकी है। बावजूद इसके युवा यहां गर्मी से राहत पाने के लिए बेखौफ होकर गहरे पानी में नहाने के लिए उतर रहे हैं। दोपहर 2.15 बजे। युवा साल खड्ड में डुबकी लगा रहे हैं। जिला मुख्यालय में पड़ रही गर्मी से राहत पाने के लिए युवा अपनी जान को जोखिम में डाल रहे हैं। प्रशासन भी नदी और खड्डों में नहाने वाले इन युवाओं के खिलाफ सख्ती नहीं बरत रहा है। हालांकि, प्रशासन आम जनता से नदी-नालों से दूर रहने की अपील करता आ रहा है। पिछले करीब चार दिन से साल, औडरा और उदयपुर में रावी नदी के समीप युवा बेखौफ होकर नहा रहे हैं। प्रशासन की ओर से जगह-जगह लगाए चेतावनी बोर्डों को दरकिनार कर बालू से तड़ोली तक टोलियों में युवाओं को नदी की ठंडी लहरों में डुबकी लगाते हुए देखा जा सकता है। एसडीएम प्रियाशुं खाती का कहना है कि मामला ध्यान में लाया गया है। जल्द इसके बारे में निरीक्षण किया जाएगा। चंबामेंरावीनदीमेंनहातेयुवा।संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 02, 2026, 16:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chamba News: गर्मी से राहत की तलाश में मौत से खेल रहे युवा #YouthsPlayingWithDeathInSearchOfReliefFromHeat #SubahSamachar