Kushinagar News: कुंडे से लटका मिला युवक का शव

कप्तानगंज। क्षेत्र के पिपरा माफी गांव में रविवार शाम कमरे में छत के कुंडे से लटका युवक का शव मिला। उस समय घर पर कोई नहीं था। पुलिस ने दरवाजा खोलकर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।यहां के रामबहाल का 20 वर्षीय पुत्र साहिल रविवार शाम घर पर अकेला था। पिता खेत में गए थे। मां, भाई और बहन दिल्ली में हैं। साहिल ने कमरे का फाटक बंद कर छत की कुंडी से फंदा लगा लिया। खेत से लौटने पर पिता ने बेटे को फंदे से लटकता देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि साहिल किसी लड़की से मोबाइल पर बातचीत करता था। बातचीत को लेकर अनबन की बात भी सामने आ रही है। हालांकि, युवक ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है। पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल खंगालकर घटना के पीछे की वजह पता करने में जुटी है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 10, 2026, 02:32 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Kushinagar news



Kushinagar News: कुंडे से लटका मिला युवक का शव #KushinagarNews #SubahSamachar