Kangra News: खड्ड में छलांग लगाने वाले युवक की 22 दिन बाद मौत
धर्मशाला। समीपवर्ती जूहल खड्ड में दोस्तों के साथ नहाने के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए 33 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान 22 दिन बाद सोमवार को मौत हो गई। मृतक की पहचान राहुल कुमार पुत्र कृष्ण सिंह, निवासी सराह (धर्मशाला) के रूप में हुई है। वह बीते 7 जून को खड्ड में ऊंचाई से पानी में छलांग लगाने के बाद बेहोश हो गया था।राहुल को गंभीर हालत में पहले जोनल अस्पताल धर्मशाला और बाद में टांडा मेडिकल कॉलेज (टीएमसी) रेफर किया गया था, जहां 29 जून को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद दोस्तों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया था। टीएमसी में 7 जून से उसका लगातार इलाज चल रहा था।एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि परिजनों और गवाहों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। किसी ने भी युवक की मौत पर कोई संदेह व्यक्त नहीं किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। धर्मशाला थाना पुलिस इस मामले में बीएनएसएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई कर रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 30, 2026, 19:49 IST
Kangra News: खड्ड में छलांग लगाने वाले युवक की 22 दिन बाद मौत #KangraNews #TodayKangraNews #KangraHindiNews #SubahSamachar
