राष्ट्र प्रथम की भावना अपना देश निर्माण में भूमिका निभाएं युवा : कुलपति

संवाद न्यूज़ एजेंसीरोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में मंगलवार को कारगिल विजय दिवस स्मृति नमन कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्र कल्याण कार्यालय और जम्मू-कश्मीर अध्ययन केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में सैन्य विशेषज्ञों, पूर्व सैनिकों और विश्वविद्यालय प्रशासन ने भाग लिया। इस दौरान युवाओं से राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और देश निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों का बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत है।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. मिलाप पूनियां ने कहा कि कारगिल के वीर सैनिकों का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाकर ही भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प पूरा किया जा सकता है। कुलपति ने विश्वविद्यालय के कैंपस स्कूल के पूर्व छात्र शहीद कैप्टन कुलदीप राठी और शहीद कर्नल जय प्रकाश जानू के बलिदान का स्मरण करते हुए युवाओं से राष्ट्रीयहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया।कार्यक्रम की शुरुआत अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. सपना गर्ग ने किया। कुलसचिव प्रो. संदीप बंसल ने धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच संचालन डॉ. रवि प्रभात ने किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी, एनसीसी अधिकारी, शिक्षक, कैडेट्स और विद्यार्थी उपस्थित रहे।इनसेट 1कारगिल युद्ध भारतीय सेना के पराक्रम का प्रतीक : कैप्टन आलोकमुख्य वक्ता कैप्टन डॉ. आलोक बंसल ने कहा कि कारगिल युद्ध भारतीय सेना के पराक्रम का प्रतीक है। विषम परिस्थितियों में सैनिकों ने अद्वितीय साहस दिखाते हुए दुश्मन को करारा जवाब दिया। उन्होंने युवाओं से कारगिल युद्ध स्मारक को तीर्थ मानकर वहां जाने और युद्ध में शहीद हुए 527 सैनिकों के बलिदान को याद रखने की अपील की।इनसेट 2हर भारतीय को वीर सैनिकों पर गर्व होना चाहिए : ग्रोवरविशिष्ट अतिथि एवं पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि कारगिल विजय दिवस देशभक्ति और बलिदान का प्रतीक है। हर भारतीय का कर्तव्य है कि इस अवसर पर वीर सैनिकों को श्रद्धा पूर्वक याद करे। उन्होंने हरियाणा के सैनिकों के भारतीय सशस्त्र बलों में योगदान का भी उल्लेख किया।इनसेट 3एनसीसी से जुड़कर करें राष्ट्र सेवा : राम नरेशमुख्य अतिथि एनसीसी ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर राम नरेश ने कहा कि राष्ट्र सेवा केवल सीमा पर तैनात सैनिकों का नहीं बल्कि समाज के हर जिम्मेदार नागरिक का दायित्व है। उन्होंने विद्यार्थियों को एनसीसी से जुड़कर अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्र सेवा की भावना विकसित करने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने पुष्प की अभिलाषा कविता का पाठ कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। 12-कारगिल विजय दिवस पर एमडीयू में आयोजित स्मृति नमन कार्यक्रम के दौरान संबोधित करते मुख्य वक्त

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 28, 2026, 19:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




राष्ट्र प्रथम की भावना अपना देश निर्माण में भूमिका निभाएं युवा : कुलपति #YouthShouldPlayARoleInNation-buildingWithA'NationFirst'Spirit:Vice-Chancellor #SubahSamachar