Bareilly News: कारोबार की रंजिश में युवक की कनपटी में मारी गोली, हालत नाजुक; छह आरोपियों पर रिपोर्ट
बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में शनिवार रात एक युवक को गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक प्राथमिक स्कूल में पड़ा मिला। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने घायल की मां की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस जांच में कारोबार की रंजिश होने की बात सामने आई है। कैंट इंस्पेक्टर संजय धीर ने बताया कि 25 वर्षीय जयवीर कश्यप प्राथमिक स्कूल में रात के वक्त घायल अवस्था में मिला। उसकी मां ओम कुमारी ने सरवन, प्रेमपाल, सुनील उर्फ बब्लू, अंशु, दीपक और पंकज के खिलाफ तहरीर दी है। शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे जयवीर खाना खाकर टहलने निकला था। गांव के प्राइमरी स्कूल के पीछे खेत पर पहुंचने पर आरोपियों ने उसे घेर लिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 24, 2026, 13:09 IST
Bareilly News: कारोबार की रंजिश में युवक की कनपटी में मारी गोली, हालत नाजुक; छह आरोपियों पर रिपोर्ट #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #YouthShot #BusinessRivalry #Crime #Police #SubahSamachar
