Budaun News: रंजिश के चलते युवक को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल

बदायूं के सहसवान थाना क्षेत्र के गांव समदा में शुक्रवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को गोली मार दी गई। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य ले जाय गया। हालत गंभीर होने पर उसको जिला अस्पताल रेफर किया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। जानकारी के मुताबिक सहसवान थाना क्षेत्र के गांव समदा निवासी राजवीर (38 वर्ष) का कुछ लोगों से पुरानी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा था। परिजनों का आरोप है कि इसी रंजिश के चलते शुक्रवार की रात करीब 10 बजे दूसरे पक्ष के लोगों से उनका विवाद हो गया। उक्त लोगों ने विवाद के दौरान राजवीर को गोली मार दी। गोली लगने से राजवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन ने उसे आनन-फानन अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की ओर से पुरानी रंजिश के बिंदुओं पर जांच की जा रही है। इसके लिए आसपास के लोगों से भी पूछताछ की गई है। घटना के बाद गांव में तनाव को माहौल बना हुआ है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 04, 2026, 11:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Budaun News: रंजिश के चलते युवक को मारी गोली, गंभीर रूप से घायल #CityStates #Budaun #YouthShot #Crime #Police #SubahSamachar