Sonipat News: प्रेम प्रसंग के शक में युवक की हत्या, दो नाबालिग अभिरक्षा में लिए

सोनीपत। गांव जठेड़ी में प्रेम प्रसंग के शक में युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या करने के मामले में राई थाना पुलिस ने दो नाबालिगों को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात को तीन लोगों ने मिलकर अंजाम दिया था। तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।यूपी के जिला मेरठ के खंदावली गांव निवासी शिवकुमार ने राई थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि उनका 26 वर्षीय बेटा विशाल राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक बेसन फैक्टरी में काम करते थे और जठेड़ी गांव में किराये के मकान में रह रहा था। उनके पड़ोस में रहने वाले एक परिवार से उनके अच्छे संबंध थे और दोनों परिवारों का एक-दूसरे के घर आना-जाना था।शिकायत के अनुसार पड़ोसी को अपनी पत्नी और विशाल के बीच प्रेम प्रसंग होने का संदेह था। इसी बात को लेकर मार्च में उसने फोन कर विशाल को समझाने की बात कही थी। साथ ही ऐसा नहीं होने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी।शिव कुमार ने बताया था कि शनिवार रात उनके मोबाइल पर एक कॉल आई जिसमें विशाल की चीखें सुनाई दे रही थीं। फोन पर मौजूद लोग कह रहे थे कि उन्होंने उनके बेटे को खत्म कर दिया है और आकर उसे ले जाएं। सूचना मिलने पर वह देर रात राई पहुंचे तो पता चला कि विशाल की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई है।तीन दोस्तों ने दिया वारदात को अंजामपुलिस जांच में सामने आया है कि तीन दोस्तों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। मामले में दो विधि विरुद्ध बालकों को अभिरक्षा में लेकर नियमानुसार कार्रवाई की गई है जबकि तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस का कहना है कि तीसरे आरोपी को जल्द पकड़कर मामले का पूरा खुलासा किया जाएगा।हत्या के मामले में दो नाबालिगों को अभिरक्षा में लिया गया है। जांच में तीन लोगों की संलिप्तता सामने आई है। तीसरे आरोपी की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द उसे भी पकड़ लिया जाएगा।- रविंद्र सिंह, पुलिस प्रवक्ता, सोनीपत

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 30, 2026, 19:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: प्रेम प्रसंग के शक में युवक की हत्या, दो नाबालिग अभिरक्षा में लिए #YouthMurderedOverSuspicionOfALoveAffair;TwoMinorsTakenIntoCustody. #SubahSamachar