UP: युवक की हत्या कर पहचान छुपाने के लिए चेहरा जलाया, रुपये लेने के लिए घर से निकला था मोनू
कानपुर के कैंट नई बस्ती गोला घाट निवासी मोनू (35) की हत्या कर पहचान छुपाने के लिए उसका चेहरा जला दिया गया। वह रविवार शाम घर से निकला और वापस नहीं लौटा। सोमवार सुबह उसका शव संदिग्ध हालात में शुक्लागंज के नरबीजपुर गांव में सड़क पर मिला। गंगाघाट पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए उन्नाव भेजा। घटनास्थल और लगभग 10 फीट दूर खाली प्लॉट में खून के छींटे मिलने के बाद परिजन ने हत्या का आरोप लगा तहरीर दी है। गंगाघाट पुलिस को सोमवार सुबह करीब 10 बजे शव मिलने की सूचना मिली। उसका चेहरा जला और शरीर पर कई चोटों के निशान थे। पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों से शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 28, 2026, 13:19 IST
UP: युवक की हत्या कर पहचान छुपाने के लिए चेहरा जलाया, रुपये लेने के लिए घर से निकला था मोनू #CityStates #Kanpur #UttarPradesh #KanpurMurder #SubahSamachar
