Meerut News: हैदराबाद से युवक लापता हत्या की आशंका
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव जसड़ सुल्तान निवासी अब्दुल वाहिद पुत्र मुस्तफा हैदराबाद से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। युवक परिजनों ने उसके साथियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पीड़ित राकिब ने तहरीर में बताया कि उसका भाई अब्दुल तीन माह पहले हैदराबाद में काम करने के लिए गया था। बताया कि 13 फरवरी को उसके भाई का फोन आया कि वह घर आ रहा है। लेकिन शनिवार तक भी युवक अपने घर नहीं पहुंचा। जबकि युवक का फोन भी बंद आ रहा है। जब उन्होंने उसके साथियों ने इस बारे में जानकारी की तो उन्होंने भी फोन पर उनके साथ गाली गलौज कर दी। युवक के परिजनों का आशंका है कि उसके साथियों ने उसकी हत्या कर दी है। पीड़ित पक्ष ने थाने में पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 21, 2026, 20:25 IST
Meerut News: हैदराबाद से युवक लापता हत्या की आशंका #YouthMissingFromHyderabad #MurderSuspected #SubahSamachar
