जगदलपुर: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आया बाइक सवार, युवक की मौत, चालक फरार

जगदलपुर के परपा थाना क्षेत्र के ग्राम जाटम के पास शनिवार की सुबह एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में जहां बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया। वहीं, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। मामले के बारे में पुलिस ने बताया कि नियानार निवासी दीपक बघेल 22 वर्ष आज सुबह बाइक लेकर घर से किसी काम से दूसरे मोहल्ले तक जा रहा था कि अचानक घर से 1 किमी दूर ही सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर आ पहुंची, वही दीपक के परिजन भी आ गए। परिवार के लोगों ने बताया कि दीपक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। दीपक अपने परिजनों के साथ खेती किसानी का काम करता था, इसके अलावा शनिवार की सुबह अपने घर से किसी काम से जाने के लिए ही निकला ही थी कि ये हादसा हो गया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 04, 2026, 11:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




जगदलपुर: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आया बाइक सवार, युवक की मौत, चालक फरार #CityStates #Crime #Jagdalpur #SubahSamachar