Meerut News: बकाया वेतन मांगने पर युवक का अपहरण, बेरहमी से पिटाई और लूटपाट, प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसीबहसूमा। नौकरी के बकाया रुपये मांगने पर एक युवक को कथित तौर पर अगवा कर बंधक बनाया गया। उसे बेरहमी से पीटा गया, अमानवीय व्यवहार किया गया और लूटपाट भी की गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।गांव सदरपुर निवासी विपिन कुमार ने बहसूमा पुलिस को बताया कि उसने जमालपुर निवासी बॉबी और मोनी उर्फ तुषार के यहां लावड़ क्षेत्र में करीब तीन माह नौकरी की थी। उसकी नौकरी 24 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन पर तय हुई थी। शुरुआत में उसे वेतन नहीं मिला, जिस पर उसने नौकरी छोड़ दी। नौकरी छोड़ते समय आरोपियों के तीन चेक उसके पास आ गए थे।विपिन ने बैंक से एक लाख रुपये चेक के माध्यम से निकाल लिए। खाते से रकम कटते ही आरोपी भड़क गए। सोमवार को बॉबी और मोनी अपने साथियों के साथ विपिन के घर पहुंचे और हंगामा किया। उन्होंने विपिन का अपहरण कर लिया और बीच-बचाव करने आई उसकी बहन से भी मारपीट की।अमानवीय यातनाएं और लूटपाटआरोपी विपिन को एक सुनसान स्थान पर ले गए। आरोप है कि पूरी रात उसे बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया। आरोपियों ने विपिन की बहन की सोने की अंगूठी, घर से करीब 40 हजार रुपये नकद और उसकी बेटी की चांदी की पायल भी लूट ली। रातभर प्रताड़ित करने के बाद आरोपी उसे गांव के बाहर फेंककर फरार हो गए।आरोपियों ने विपिन को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।-------------

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 02, 2026, 22:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut News: बकाया वेतन मांगने पर युवक का अपहरण, बेरहमी से पिटाई और लूटपाट, प्राथमिकी दर्ज #YouthKidnapped #BrutallyBeatenAndRobbedForDemandingPendingWages;FIRLodged #SubahSamachar