Barabanki: सरयू में नहाने गया युवक लापता, कपड़े-चप्पल नदी किनारे मिलने से अनहोनी की आशंका; गोताखोर कर रहे तलाश
यूपी के बाराबंकी में सरयू नदी में नहाने गया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। नदी किनारे उसके कपड़े, मोबाइल फोन और चप्पल मिलने से अनहोनी की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश करा रही है। घटना टिकैतनगर थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार, उमराहरा गांव निवासी राजेंद्र सिंह का पुत्र आयुष सिंह (20) सरयू नदी में नहाने गया था। काफी देर तक वापस न लौटने पर लोगों की नजर नदी किनारे रखे उसके कपड़े, मोबाइल और चप्पलों पर पड़ी। सामान काफी देर तक लावारिस हालत में पड़ा रहने से आसपास मौजूद लोगों को संदेह हुआ। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर नदी में युवक की तलाश शुरू कराई। घंटों खोजबीन करने के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं लगा। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार का कहना है कि गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश कराई जा रही है। आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। युवक के नदी में डूबने की आशंका को देखते हुए खोजबीन तेज कर दी गई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 21, 2026, 16:36 IST
Barabanki: सरयू में नहाने गया युवक लापता, कपड़े-चप्पल नदी किनारे मिलने से अनहोनी की आशंका; गोताखोर कर रहे तलाश #CityStates #Barabanki #Lucknow #UttarPradesh #BarabankiPolice #SubahSamachar
