Kurukshetra News: प्रदेश स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं को मिले नौकरी के अवसर
कुरुक्षेत्र। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रदेश स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन हुआ। इसमें 19 देशों और लगभग 50 स्वदेशी कंपनियों ने युवाओं का साक्षात्कार लिया। साक्षात्कार के बाद मौके पर ही युवाओं को नौकरी के प्रस्ताव पत्र दिए गए। मेले का शुभारंभ पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, जिप चेयरपर्सन कंवलजीत कौर और जयभगवान शर्मा डीडी ने किया। मेले में ऑस्ट्रेलिया, यूएई, जर्मनी, कनाडा, दुबई, सऊदी अरब सहित 19 देशों की कंपनियां शामिल थीं। गोदरेज, महिंद्रा, सरस्वती शुगर मिल जैसी लगभग 50 भारतीय कंपनियों ने भी हिस्सा लिया। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रदेश के 1 लाख 80 हजार युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी मिली है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 से प्रदेश में बिना खर्ची और बिना पर्ची के रोजगार देने की मुहिम चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। सरकार ने युवाओं के लिए कई कार्यक्रम और योजनाएं शुरू की हैं।स्वरोजगार को बढ़ावासुभाष सुधा ने बताया कि युवाओं को अपना रोजगार शुरू करने के लिए ऋण भी उपलब्ध करवाया जा रहा है। सरकार की नीतियों से प्रेरित होकर युवाओं ने अपने स्वरोजगार खड़े किए हैं। इन स्वरोजगारों ने दूसरों को भी नौकरियां प्रदान की हैं। यह मुहिम युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध हो रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 17, 2026, 02:19 IST
Kurukshetra News: प्रदेश स्तरीय रोजगार मेले में युवाओं को मिले नौकरी के अवसर #YouthGetJobOpportunitiesAtTheState-levelJobFair. #SubahSamachar
