जगरांव के युवक की अमेरिका में माैत: सड़क हादसे के बाद चल रहा था गुरलाल का इलाज, गांव में पसरा मातम

जिस बेटे को माता-पिता ने लाड़-प्यार से पालकर बड़े अरमानों के साथ विदेश भेजा था, उसकी मौत की खबर ने परिवार की खुशियां छीन लीं। अमेरिका में सड़क हादसे में घायल होने के बाद अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे सिद्धवां बेट के गुरलाल सिंह उर्फ गग्गना ने आखिरकार दम तोड़ दिया। बेटे की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुंची, पूरे सिद्धवां बेट में शोक की लहर दौड़ गई। माता-पिता के इकलौते बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिद्धवां बेट निवासी गुरलाल सिंह पिछले कुछ समय से अपनी पत्नी के साथ अमेरिका में रह रहा था। बीते दिनों वह सड़क हादसे का शिकार हो गया था। हादसे में घायल होने के बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा था। बीती रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। गुरलाल की दो बहनें कनाडा में रहती हैं। परिवार के इकलौते बेटे के इस तरह दुनिया से चले जाने से परिजनों और रिश्तेदारों को गहरा सदमा पहुंचा है। अमेरिका से फोन पर मिली मनहूस खबर गुरलाल सिंह गग्गना की मौत की जानकारी देते हुए उसके करीबी दोस्त बब्बू कलसी ने बताया कि उन्हें अमेरिका से फोन के जरिए इस दुखद घटना का पता चला। उन्होंने कहा कि गुरलाल की मौत की खबर सुनते ही उसके दोस्तों और गांववासियों में शोक छा गया। उन्होंने बताया कि गुरलाल सिंह का अंतिम संस्कार अमेरिका में ही किया जाएगा। गांववासियों ने परिवार के साथ जताई संवेदना गुरलाल की मौत से गांव में शोक का माहौल है। इस दुख की घड़ी में गांववासी, रिश्तेदार और उसके परिचित परिवार के साथ दुख साझा कर रहे हैं। सभी ने परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। परिवार के साथ दुख साझा करने वालों में पूर्व सांसद सोनिया सिद्धू के पति गुरजीत सिंह सिद्धू, मार्केट कमेटी सिद्धवां बेट के चेयरमैन परमिंदर सिंह सिद्धू, ब्लॉक प्रधान बलकार सिंह लाडी, अकाली दल वारिस पंजाब दे की जिला लुधियाना देहाती पांच सदस्यीय कमेटी के सदस्य कुलविंदर सिंह चंदी, जर्नैल सिंह सिद्धू, पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य हमन कुमार टीटा, गुरप्रताप सिंह सफीपुरा, आढ़ती चरणजीत सिंह सिद्धू, गुरमीत सिंह रामगढ़िया, डॉ. कुलवंत सिंह सिद्धू, जसपाल सिंह जस सिद्धवां बेट, जिला परिषद सदस्य गुरमीत सिंह हांस, कुलविंदर सिंह काला, जगमिंदर सिंह अब्बूपुरा लाडी, पूर्व चेयरमैन सुरिंदर सिंह टीटू, पूर्व सरपंच परमजीत सिंह सिद्धवां बेट, गुरमीत सिंह और अमनदीप सिंह अमन ग्रेवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल हैं। सभी ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए अरदास की।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 23, 2026, 13:06 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
City states Ludhiana



जगरांव के युवक की अमेरिका में माैत: सड़क हादसे के बाद चल रहा था गुरलाल का इलाज, गांव में पसरा मातम #CityStates #Ludhiana #SubahSamachar