Panipat News: मंडी में युवक पर छह राउंड फायरिंग, कमर में लगी गोली

बापौली। मंडी में शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे बकरी चरा रहे एक युवक पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। बदमाशों ने छह राउंड फायरिंग किए। इसमें एक गोली युवक इरफान की कमर में जा लगी। वह गोली लगते गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान हमलावर मोटरसाइकिलों पर भाग गए। बापौली निवासी दीना ने बताया कि शनिवार शाम उनका बेटा इरफान बकरियां चराने गया हुआ था। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार होकर आए करीब चार बदमाशों ने उस पर अचानक गोलियां बरसानी शुरू कर दी। उन्होंने छह गोली चलाई।इरफान ने छिपने की कोशिश भी की, लेकिन एक गोली उसकी कमर में लग गई। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब तीन महीने पहले गांव के ही एक परिवार के साथ बच्चों की बात को लेकर झगड़ा हुआ था। उसी रंजिश के चलते बेटे पर यह हमला कर दिया। परिजनों ने घायल युवक को नागरिक अस्पताल पहुंचाया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 02, 2026, 03:16 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: मंडी में युवक पर छह राउंड फायरिंग, कमर में लगी गोली #YouthFiredUponSixTimesInMandi;BulletHitsHimInTheWaist. #SubahSamachar