Sonipat News: निफ्टम फ्लाईओवर पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई स्कूटी, युवक की मौत
सोनीपत। कुंडली में निफ्टम फ्लाईओवर पर ट्रैक्टर-ट्राली टकराने से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। आरोप है कि हादसा बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली के चालक की तरफ से अचानक ब्रेक लगाने के चलते हुआ। युवक शामली से दिल्ली जा रहा था। उत्तर प्रदेश के जिला शामली के गांव हसनपुर निवासी अबेज खान ने कुंडली थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि उनके भाई नवाज खान (30) उनके साथ मिलकर ट्रेडिंग का काम करते थे। शुक्रवार को वह स्कूटी पर सवार होकर शामली से दिल्ली जा रहे थे। देर शाम जब वह नेशनल हाईवे-44 पर कुंडली क्षेत्र स्थित निफ्टम फ्लाईओवर पर पहुंचे तो आगे चल रहे बजरी से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। वह ट्रैक्टर को लापरवाही से चला रहा था। अचानक ब्रेक लगने के कारण नवाज खान की स्कूटी ट्रॉली के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उनके भाई को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।ट्रैक्टर पर नहीं मिली नंबर प्लेटहादसे की सूचना मिलने पर कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर ट्रैक्टर और बजरी से भरी ट्रॉली मिली। ट्रैक्टर पर कोई नंबर प्लेट नहीं मिली। वहीं दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी ट्रॉली के पीछे फंसी हुई मिली। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। जांच अधिकारी ने मौके से साक्ष्य जुटाए और क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। दो बेटियों के पिता थे नवाज खानहादसे का शिकार हुए नवाज खान शादीशुदा थे। उनके पास दो बेटियां हैं। इसमें बड़ी बेटी चार साल की और छोटी बेटी एक साल की है। उनका एक भाई व दो बहन हैं। परिवार का हादसे के बाद से रोकर बुरा है। फोटो :: सोनीपत के नागरिक अस्पताल में युवक का शव लेने पहुंचे परिजन। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 06, 2026, 17:56 IST
Sonipat News: निफ्टम फ्लाईओवर पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई स्कूटी, युवक की मौत #YouthDiesAfterScooterCollidesWithTractor-trolleyOnNIFTEMFlyover. #SubahSamachar
