Jind News: 18 दिन जिंदगी से जंग लड़ने के बाद युवक की मौत, कार चालक पर केस दर्ज
सफीदों। गांव बुढा खेड़ा के समीप सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए 22 वर्षीय विनित की 18 दिन बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गांव बुढा खेड़ा निवासी जयदीप ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई विनित (22) 15 जून की रात करीब साढ़े आठ बजे किसी काम से सफीदों जाने के लिए गांव के पास सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार वैगनार कार ने उसे टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घायल विनित को सफीदों के नागरिक अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान 3 जुलाई को, हादसे के 18 दिन बाद, विनित ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। सदर थाना के जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि मृतक के बड़े भाई जयदीप के बयान पर कार चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 04, 2026, 17:42 IST
Jind News: 18 दिन जिंदगी से जंग लड़ने के बाद युवक की मौत, कार चालक पर केस दर्ज #YouthDiesAfter18-dayBattleForLife;CaseRegisteredAgainstCarDriver. #SubahSamachar
