अमर उजाला युवा संवाद: युवाओं ने कहा - गुरु ही गढ़ते हैं व्यक्तित्व, एआई सिर्फ जानकारी देता है

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर अमर उजाला कार्यालय में आयोजित युवा संवाद में गुरु-शिष्य परंपरा की महत्ता और बदलते दौर में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की भूमिका पर विस्तृत चर्चा हुई। संवाद में शामिल युवाओं ने माना कि तकनीक और एआई ज्ञान प्राप्त करने का प्रभावी माध्यम बन चुके हैं लेकिन जीवन मूल्यों, संस्कारों और व्यक्तित्व निर्माण में गुरु का स्थान आज भी सर्वोच्च है। संवाद की शुरुआत गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए की गई। युवाओं ने बताया कि यह पर्व महर्षि वेदव्यास की स्मृति में व्यास पूर्णिमा के रूप में भी मनाया जाता है। भारतीय संस्कृति में गुरु को ज्ञान, विवेक और जीवन के सही मार्ग का पथ प्रदर्शक माना गया है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 30, 2026, 11:59 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




अमर उजाला युवा संवाद: युवाओं ने कहा - गुरु ही गढ़ते हैं व्यक्तित्व, एआई सिर्फ जानकारी देता है #CityStates #Gorakhpur #CityAndState #UpNews #SubahSamachar