Aligarh News: बाइक की चाबी मांगने पर युवक पर रॉड से हमला, एक गिरफ्तार

ऊपरकोट में बाइक की चाबी देने से इन्कार करने पर एक युवक पर लोहे की रॉड से हमला किया गया। हमले में युवक के सिर और जबड़े में गंभीर चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।यह घटना 16 अक्तूबर की रात करीब साढ़े नौ बजे हुई। देहलीगेट क्षेत्र के बनियापाड़ा होली चौक निवासी अमान अपने चचेरे भाई रहमान की बाइक के पास खड़ा था। कुरैशियान निवासी समीर वहां पहुंचा और अमान से बाइक की चाबी मांगने लगा। अमान ने चाबी देने से मना कर दिया। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि समीर ने अपने तीन साथियों अरशान, उवैस और अरबाज को मौके पर बुला लिया। समीर और अरशान ने लोहे की रॉड से अमान के सिर और मुंह पर वार किए। गंभीर चोट लगने से अमान खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा।शोर सुनकर रहमान मौके पर पहुंचा तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। परिजन घायल अमान को देहलीगेट थाने ले गए, जहां से उसे जिला अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। कोतवाली नगर के इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि अमान की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने नामजद आरोपी अरशान उर्फ मामू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य तीन आरोपियों की तलाश की जा रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 21, 2026, 02:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Aligarh news cime



Aligarh News: बाइक की चाबी मांगने पर युवक पर रॉड से हमला, एक गिरफ्तार #AligarhNews #Cime #SubahSamachar