हल्द्वानी: नशे के 50 इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज
हल्द्वानी शहर केबनभूलपुरा कोतवाली पुलिस ने नशे के 50 इंजेक्शन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी तीन नवंबर की देर रात करीब 1:30 बजे गौलापार पार्किंग के पास की गई। आरोपी की पहचान बनभूलपुरा क्षेत्र निवासी राजा उर्फ लंगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसारगश्त के दौरान जब पुलिस टीम गौलापार पार्किंग के पास पहुंची, तो आरोपी पुलिस को देखते ही भागने लगा। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर तलाशी ली, तो उसके पास से नशे के 50 इंजेक्शन बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ये इंजेक्शन उसे लाइन नंबर 17 निवासी शानू नामक व्यक्ति ने बेचने के लिए दिए थे। आरोपी ने खुद को भी नशे का आदी बताया है। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 04, 2026, 11:11 IST
हल्द्वानी: नशे के 50 इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज #CityStates #Nainital #HaldwaniTodayNews #UttarakhandNews #HaldwaniNews #SubahSamachar
