Kullu News: भुंतर में 40 ग्राम चिट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

कुल्लू। पुलिस ने जिला के प्रवेश द्वार भुंतर में चिट्टा की बड़ी खेप पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने वीरवार को भुंतर में 40 ग्राम चिट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस को आरोपी अर्जन मसीह (21), वार्ड नंबर एक, फोरेस्ट चौक शमशी, जिला कुल्लू के कब्जे से 40 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। वहीं दूसरी ओर पुलिस की चिट्टा के खिलाफ कार्रवाई के बाद एक बार फिर चर्चा में है। पुलिस ने तीन मामलों में 53.58 ग्राम चिट्टा के साथ कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू मदन लाल कौशल ने वीरवार को कहा कि आरोपी के पास वजन तोलने वाली एक मशीन और 4500 रुपये नकदी भी बरामद हुई है। आरोपी से पूछताछ चल रही है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 19, 2026, 23:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: भुंतर में 40 ग्राम चिट्टा के साथ युवक गिरफ्तार #KulluNews #KulluTodayNews #KulluUpdate #News #Breaking #SubahSamachar