Haridwar News: घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार
कासगंज, यूपी के ध्यानार्थ- ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, आरोपी को जेल भेजासंवाद न्यूज एजेंसीहरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म करने और उसे जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। अदालत में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, ज्वालापुर निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत देकर बताया था कि आकेश उर्फ आदेश निवासी ग्राम पीतम नगर हडोरा कासगंज यूपी हाल जमालपुर कलां कनखल 13 अक्तूबर की रात उनके घर में घुस आया। उस वक्त घर पर कोई मौजूद नहीं था। केवल उनकी नाबालिग बेटी थी। आरोप लगाया कि घर में जबरन घुसने के बाद किशोरी को डराया-धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि घटना के बारे में किसी को बताने पर किशोरी को जान से मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि घटना के बाद युवक मौके से भाग निकला। परिजनों के घर पहुंचने पर डरी सहमी किशोरी ने घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंचे। बुधवार को पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी थी। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि आरोपी आकेश उर्फ आदेश को बुधवार की देर रात धीरवाली मेले के मुख्य गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। बृहस्पतिवार को उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 15, 2026, 17:54 IST
Haridwar News: घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार #YouthArrestedOnChargesOfRapingATeenageGirl #SubahSamachar
