Nainital News: युवती का अपहरण कर आठ महीने तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, आरोपी यूपी से गिरफ्तार
नैनीताल जिले केभवाली कोतवाली पुलिस ने खैरना क्षेत्र से युवती का अपहरण करने वाले मुस्लिम युवक को यूपी के बिजनौर से गिरफ्तार कर रविवार को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। युवती के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। रविवार को युवती के बयान के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म और मारपीट का भी केस दर्ज किया। कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि खैरना क्षेत्र निवासी युवती के पिता ने तहरीर सौंपी थी। इसमें गरमपानी में नाई की दुकान में काम करने वाले सुहैल निवासी नेहटौर, बिजनौर, यूपी पर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। तहरीर के बाद आरोपी की गिरफ्तारी और युवती को सकुशल बरामद करने के लिए टीम गई थी। कोतवाल मेहरा ने बताया कि शनिवार को आरोपी सुहैल को बिजनौर से गिरफ्तार कर युवती को सकुशल ढूंढ लिया है। युवती ने पुलिस को बताया कि सुहैल आठ महीने पहले शादी करने का झांसा देकर ले गया। पर साथ जाने के बाद आरोपी मुकर गया। वहां उसे कैद कर मारपीट करने के साथ घर नहीं आने दिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 16, 2026, 07:14 IST
Nainital News: युवती का अपहरण कर आठ महीने तक बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, आरोपी यूपी से गिरफ्तार #CityStates #Nainital #UttarakhandNews #UkNews #BhowaliNews #NainitalKidnappingCase #EightMonthsCaptivity #AccusedArrestedFromBijnor #MarriagePretextCrime #SubahSamachar
