UP: नौकरी जाने का डर और लिव इन पार्टनर की खुदकुशी; चीफ मार्केटिंग इंस्पेक्टर इसलिए न कर रहा था युवती से शादी
मुरादाबाद में एफसीआई के चीफ मार्केटिंग इंस्पेक्टर प्रभात सक्सेना के साथ लिव इन में रह रही युवती ने सोमवार की शाम जहर खा लिया। जहर खाकर वह थाने पहुंच गई और पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिससे थाने में हड़कंप मच गया। पुलिस ने युवती को साईं अस्पताल में भर्ती कराया जहां सोमवार की रात युवती ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गांव निवासी ने बताया कि उसकी 27 वर्षीय बेटी ने बीए किया था। करीब छह साल से सिविल लाइंस के हिमगिरी कॉलोनी निवासी प्रभात ने उसे अपने प्रेम संबंध में फंसा लिया था। 45 वर्षीय आरोपी प्रभात एफसीआई में चीफ मार्केटिंग इंस्पेक्टर है और शादीशुदा है। उसके तीन बच्चे हैं। आरोपी ने उसकी बेटी से शादी करने का वादा किया और उसके साथ रहने लगा। वह जब भी शादी के लिए कहती थी तो टाल मटोल कर देता। आरोपी ने नया मुरादाबाद में युवती को किराये के मकान में रख रखा था। सोमवार की शाम युवती ने जहर खा लिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 09, 2026, 14:38 IST
UP: नौकरी जाने का डर और लिव इन पार्टनर की खुदकुशी; चीफ मार्केटिंग इंस्पेक्टर इसलिए न कर रहा था युवती से शादी #CityStates #Moradabad #UttarPradesh #MoradabadSuicide #SuicideInMoradabad #SubahSamachar
