Karnal News: घर से नकदी लेकर लापता हुई युवती
नारायणगढ़। थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव से बुधवार रात 20 वर्षीय युवती के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। सुबह जब परिवार की आंख खुली तो युवती कमरे में नहीं मिली। घर की तलाशी लेने पर पता चला कि वह अपने साथ कुछ नकदी भी ले गई है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़ित पिता का आरोप है कि गांव के ही एक युवक पर उन्हें शक है, जो घटना के बाद से अपना मोबाइल फोन बंद किए हुए है। पुलिस ने आरोपी के नंबर को सर्विलांस पर लेकर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जांच अधिकारी सहायक उप-निरीक्षक राजीव कुमार ने कहा कि युवती की तलाश और मामले की छानबीन के लिए टीम गठित कर दी गई हैं, जल्द ही युवती को बरामद कर लिया जाएगा। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 16, 2026, 02:00 IST
Karnal News: घर से नकदी लेकर लापता हुई युवती #YoungWomanGoesMissingAfterTakingCashFromHome #SubahSamachar
