UP: न वर्दी असली, न विभाग से नाता, इंस्टा पर 'आरटीओ वाले भैयाजी' बनकर ठगता था युवक, ARTO की शिकायत पर अरेस्ट
UP News:परिवहन विभाग का अधिकारी बनकर लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन संबंधी कार्य जल्द कराने का झांसा देने वाले युवक को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी इंस्टाग्राम पर 'rtowale_bhaiyaji_up67' नाम से फर्जी आईडी चलाकर खुद को परिवहन विभाग से जुड़ा अधिकारी बताता था और ऑनलाइन पैसे वसूलता था। मामले का खुलासा तब हुआ जब सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) को सोशल मीडिया पर विभाग के नाम के दुरुपयोग की जानकारी मिली। शिकायत के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तकनीकी जांच शुरू की और आरोपी तक पहुंचने में सफलता हासिल की। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक की पहचान आदित्य कुमार के रूप में हुई है। वह इंस्टाग्राम पर परिवहन विभाग का प्रभावशाली कर्मचारी होने का दावा करता था। फर्जी पहचान के जरिए लोगों का विश्वास जीतने के बाद वह ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन पंजीकरण और अन्य परिवहन संबंधी कार्य जल्दी कराने का आश्वासन देकर ऑनलाइन रुपये अपने खाते में मंगवाता था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 01, 2026, 15:33 IST
UP: न वर्दी असली, न विभाग से नाता, इंस्टा पर 'आरटीओ वाले भैयाजी' बनकर ठगता था युवक, ARTO की शिकायत पर अरेस्ट #CityStates #Varanasi #Chandauli #Rtowale #RtoChandauli #ChandauliPolice #ChandauliNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
