ईद पर लिया बदला!: गाजियाबाद के खोड़ा में युवक को चाकू से गोदा, हत्या से इलाके में तनाव; थाने के बाहर प्रदर्शन

खोड़ा क्षेत्र की नवनीत विहार कॉलोनी में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। यह घटना बकरा ईद के दिन हुई, जिससे इलाके में तनाव फैल गया है। घायल युवक को नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक युवक अपने दोस्त के साथ कहीं जा रहा था। रास्ते में दूसरे धर्म के कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। दो धर्मों से जुड़ा मामला होने के कारण क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव है। स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। हिंदू संगठनों के कई लोग भी थाने पहुंचे हैं। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने इस मामले में कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस आगे की जांच और पूछताछ कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही खोड़ा पुलिस पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपी पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है ताकि मुख्य आरोपियों तक पहुंचा जा सके। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। हत्या से इलाके में तनाव इस घटना के बाद से नवनीत विहार कॉलोनी में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर काफी गुस्सा और भय व्याप्त है। हिंदू संगठनों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है। पुलिस अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 29, 2026, 16:01 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




ईद पर लिया बदला!: गाजियाबाद के खोड़ा में युवक को चाकू से गोदा, हत्या से इलाके में तनाव; थाने के बाहर प्रदर्शन #CityStates #Ghaziabad #KhodaMurder #MurderNews #GhaziabadNews #SubahSamachar