UP: प्यार, इनकार और खूनी खेल, 'साली' से शादी करना चाहता था दीपक, ठुकराने पर भाभी को ही मार डाला; पूरी कहानी
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक सिरफिरे ने अपनी ही भाभी को बेरहमी से मार डाला। आरोपी युवक अपनी भाभी की बहन (साली) से शादी करना चाहता था, लेकिन बात नहीं बनी तो आरोपी ने इसका जिम्मेदार भाभी को ही मान लिया। साली ने शादी से इनकार किया तो बौखलाए देवर ने साढ़े तीन माह बाद ब्लेड से नवविवाहित भाभी का गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद के गले पर भी ब्लेड मारकर खुदकुशी का प्रयास किया। परिजन ने दोनों को निकटवर्ती सीएचसी में भर्ती कराया, जहां भाभी को मृत घोषित कर दिया, जबकि देवर को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा के लिए रेफर कर दिया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 16, 2026, 09:24 IST
UP: प्यार, इनकार और खूनी खेल, 'साली' से शादी करना चाहता था दीपक, ठुकराने पर भाभी को ही मार डाला; पूरी कहानी #CityStates #Agra #Mathura #UttarPradesh #MathuraMurder #SubahSamachar
