युवक की गोली मारकर हत्या: वाराणसी में खौफनाक वारदात, शरीर पर चोट के निशान; वजह खंगाल रही पुलिस
Varanasi Crime: वाराणसी के चौक थाना क्षेत्र स्थित बेनियाबाग की हरिजन बस्ती में सोमवार की भोर मेंराजन नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही चौक थाना पुलिस और आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल राजन को तत्काल उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 15, 2026, 03:43 IST
युवक की गोली मारकर हत्या: वाराणसी में खौफनाक वारदात, शरीर पर चोट के निशान; वजह खंगाल रही पुलिस #CityStates #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #TopNews #SubahSamachar
