Noida News: सड़क हादसे में घायल युवक का काटना पड़ा पैर
नोएडा। दलित प्रेरणा स्थल के पास एक युवक के पैर पर अज्ञात वाहन चढ़ गया था। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। अस्पताल में युवक का पैर काटना पड़ा। युवक के चाचा ने कोतवाली फेज वन में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कुशीनगर के महुअवा बुजुर्ग गांव के विजय श्रीवास्तव नोएडा सेक्टर-80 में किराये के मकान में रहते हैं। उनके साथ उनका भतीजा दुर्गेश भी रहता है। दोनों नोएडा की एक फैक्टरी में काम करते हैं। दुर्गेश ओला बाइक बुक कर सोमवार को दिल्ली जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात कार ने टक्कर मार दी, जिसके बाद वह अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। इसके बाद उसके पैर पर दूसरा वाहन चढ़ गया। उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार मान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 14, 2026, 21:24 IST
Noida News: सड़क हादसे में घायल युवक का काटना पड़ा पैर #YoungManInjuredInARoadAccidentHadToLegAmputated #SubahSamachar
