UP: जन्मदिन पर छह साल की बेटी कर रही थी पिता का इंतजार, घर पहुंची युवक की माैत की खबर; परिवार में मचा कोहराम
कासगंज के गंजडुंडवारा में सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र में बुधवार को एक सड़क हादसे में जधई गांव के पास एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बेटी के जन्मदिन में शामिल होने ससुराल जा रहे एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हाे गया। लखनपुर निवासी देवेंद्र (30) अपने साथी नगला जोरी निवासी विमल (24) के साथ मोटरसाइकिल से अपनी ससुराल नगला जोरी जा रहे थे। उनकी बाइक कादरगंज सड़क पर जधई गांव के पास पहुंची। तभी सामने से आ रही अनियंत्रित कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि देवेंद्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 13, 2026, 19:06 IST
UP: जन्मदिन पर छह साल की बेटी कर रही थी पिता का इंतजार, घर पहुंची युवक की माैत की खबर; परिवार में मचा कोहराम #CityStates #Kasganj #KasganjRoadAccident #UpPolice #SubahSamachar
