Haridwar News: दोस्तों के साथ गंगनहर में नहाते समय युवक डूबा

बहादराबाद। गंगनहर में नहाते समय एक युवक डूबकर लापता हो गया। सूचना मिलने पर जल पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च अभियान चलाया, लेकिन युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया। वहीं, एक दिन पहले भी क्षेत्र में एक फैक्टरी में काम करने वाला युवक डूबा था, जिसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस के अनुसार, घटना सोमवार दोपहर की है। जब बहादराबाद रेगुलेटर पुल के पास एक युवक अपने साथियों के साथ गंगनहर में नहाने के लिए पहुंचा था। देखते ही देखते वह पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गया और डूबकर लापता हो गया। सूचना मिलते ही जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सर्च अभियान चलाया। पुलिस के मुताबिक डूबने वाले युवक की पहचान रोहित (25) पुत्र टीटू निवासी ब्रह्मपुरी रावली महदूद सिडकुल के रूप में हुई। वह सिडकुल में एक कंपनी में कार्यरत था। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि युवक की तलाश में जल पुलिस की टीम जुटी है। वहीं, पुलिस ने लोगों से अपील की है कि गंगनहर और तेज बहाव वाले क्षेत्रों में स्नान करने से बचें।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 25, 2026, 17:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Haridwar News: दोस्तों के साथ गंगनहर में नहाते समय युवक डूबा #YoungManDrownsWhileBathingInTheGangaCanalWithFriends. #SubahSamachar