पंजाब में सो रहे शख्स को चूहों ने नोचा: आंखों और चेहरे को बुरी तरह काटा, हुई मौत
बठिंडा शहर की पट्टा मार्किट में रात के समय सो रहे एक बेसहारा व्यक्ति को चूहे ने नोच-नोच कर खाया जिससे उसकी मौत हो गई। चूहों ने व्यक्ति की दोनों आंखों और चेहरे को बुरी तरह से नोच खाया। सुबह इस घटना की सूचना मिलते ही समाजसेवी संस्था नौजवान वेलफेयर सोसाइटी के वालंटियर आकाश गर्ग और सक्षम माहेश्वरी मौके पर पहुंचे तथा थाना कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना देकर मौके पर बुलाया। आसपास के लोगों ने बताया कि मृतक दिहाड़ीदार मजदूर था और पट्टा मार्किट में ही सोता था। दो-दिन दिनों से मृतक की तबियत ठीक नहीं थी। मृतक की आयु 30 साल के करीब बताई जा रही है। पुलिस की प्राथमिक कार्रवाई के बाद संस्था सदस्यों ने शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा के शिनाख्त करवाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 24, 2026, 15:47 IST
पंजाब में सो रहे शख्स को चूहों ने नोचा: आंखों और चेहरे को बुरी तरह काटा, हुई मौत #CityStates #Punjab #YoungManDies #RatBites #SubahSamachar
