हाथ में प्रेमिका का फोटो और आंसू: माैत से पहले रोते हुए बनाया वीडियो, फिर इस हाल में मिली युवक की लाश

एटा के अलीगंज में थाना जसरथपुर क्षेत्र नथुआपुर तिराहे के पास शनिवार सुबह युवक का शव आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। उसकी पहचान बैग में रखे आधार कार्ड से हुई। युवक की इंस्टाग्राम आईडी पर कुछ वीडियो मिले हैं, जिसमें वह प्रेमिका और अपने फोटो को हाथ में लेकर रो रहा है। उसके हाथ में एक रस्सी भी थी। इसी रस्सी से उसने फंदा लगाया। हालांकि परिजन ने हत्या की आशंका जताई है। सुबह करीब 7 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि शराब के ठेके के पीछे स्थित आम के बाग में युवक फंदे से लटका हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे उतरवाया और निरीक्षण किया। घटनास्थल के पास एक बैग मिला, जिसकी तलाशी लेने पर आधार कार्ड मिला। इससे युवक की शिनाख्त राहुल(20) निवासी ग्राम नयागांव थाना मेरापुर फर्रुखाबाद के रूप में हुई। पुलिस ने तत्काल परिजन को सूचना दी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 04, 2026, 20:55 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




हाथ में प्रेमिका का फोटो और आंसू: माैत से पहले रोते हुए बनाया वीडियो, फिर इस हाल में मिली युवक की लाश #CityStates #Etah #EtahNews #UpPolice #SubahSamachar