Vikasnagar: संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, घर में विवाद के बाद से बंद किया हुआ था फोन

जलालिया के पास जंगल में एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका हुआ मिला। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी डाकपत्थर संदीप पंवार मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर जांच के दौरान पता चला कि बगीचे के किनारे एक पेड़ पर डोरी के सहारे युवक ने फांसी लगाई हुई थी। ये भी पढे़ंHarish Rawat Interview:दल-बदल से आ रही अस्थिरता राज्य के लिए ठीक नहीं, हरदा ने चुनाव से दूरी की बताई वजह मृतक की पैंट की जेब से मिले मोबाइल फोन के आधार पर उसकी पहचान सादिक निवासी रुड़की (25 वर्ष) के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि सादिक का रविवार शाम घर में विवाद हुआ था, जिसके बाद वह घर से चला गया था और तभी से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। मृतक का फोन भी रविवार दोपहर से बंद आ रहा था। बताया गया कि वह देहरादून में फॉल सीलिंग का काम करता था।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 30, 2026, 14:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Vikasnagar: संदिग्ध अवस्था में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, घर में विवाद के बाद से बंद किया हुआ था फोन #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #Rudraprayag #DehradunNews #VikasnagarNews #SubahSamachar