Yamuna Nagar News: रंजिश में युवक पर हमला, प्राथमिकी दर्ज
व्यासपुर। कस्बा व्यासपुर में रंजिश के चलते करीब 12 युवकों ने सैनी मोहल्ला निवासी निखिल सैनी पर हमला कर दिया। घटना 25 फरवरी की शाम करीब साढ़े छह बजे नीलकंठ पैलेस के पास हुई। गंभीर रूप से घायल निखिल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।निखिल सैनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उसकी कस्बे के ही हर्ष बोहट और अनिकेत बोहट से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था, लेकिन इसके बाद से आरोपी उससे रंजिश रखने लगे थे। निखिल के अनुसार वह 25 फरवरी को किसी काम से नीलकंठ पैलेस के पास गया था। इसी दौरान हर्ष बोहट, अनिकेत बोहट ने अपने साथियों हनी बोहट, ईलू, राहुल कुमार, साहिल कुमार, जशन, आदित्य, गौरव, दीपक और अक्षय के साथ मिलकर उसे घेर लिया और मारपीट कर जान से मारने का प्रयास किया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गए। परिजन घायल निखिल को अस्पताल ले गए और पुलिस को सूचना दी। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 28, 2026, 03:42 IST
Yamuna Nagar News: रंजिश में युवक पर हमला, प्राथमिकी दर्ज #YoungManAttackedDueToRivalry #FIRRegistered #SubahSamachar
