Delhi NCR News: दिल्ली में ट्रेन की चपेट में आने से यूपी के युवक-युवती की मौत
--ध्यानार्थ-- बुलंदशहर के लिए उपयोगी। - दिल्ली पुलिस को आत्महत्या का संदेह, जांच शुरू की अमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली।दिल्ली में ओखला और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों के बीच ट्रेन की चपेट में आने से 23 वर्षीय युवक सागर और 20 वर्षीय युवती शिवानी की मौत हो गई। पुलिस को आशंका है कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है। दिल्ली पुलिस ने प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या के एंगल से भी जांच शुरू की है। रेलवे यूनिट के डीसीपी बी भरत रेड्डी ने बताया कि दक्षिण-पूर्वी दिल्ली स्थित हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पुलिस थाने को रविवार रात 8 बजकर 47 मिनट पर रेलवे मेमो के माध्यम से घटना की सूचना मिली। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। रेलवे पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ओखला और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों के बीच पटरियों पर पहुंचने पर पुलिस को एक युवक और 20 वर्षीय युवती के शव मिले। मौके पर महिला पुलिस अधिकारी और अपराध जांच टीम को भी बुलाया गया तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।पुलिस ने तलाशी में युवक की जेब से आधार कार्ड बरामद किया, जिससे उसकी पहचान हुई। पहचान उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी सागर (23) के रूप में हुई। बाद में युवती की पहचान भी बुलंदशहर निवासी शिवानी (20) के रूप में की गई। पुलिस ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल के शवगृह में भेज दिया गया है और उनके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। हालांकि सोमवार को सागर के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया था। अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों ने चलती ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या की है। हालांकि, पुलिस घटना के पीछे की वास्तविक परिस्थितियों की जांच कर रही है। इंश्योरेंस कंपनी में काम करते थे सागरजांच में पता चला कि सागर गांव में एक इंश्योरेंस कंपनी के कार्यालय में काम करते थे। वह रविवार दोपहर घर से ड्यूटी पर जाने की बात कहकर निकले थे। वहीं शिवानी 12वीं पास थी और फिलहाल घर पर ही रहती थी। वह भी रविवार दोपहर घर से निकली थी। इसके बाद दोनों के परिजनों का उनसे संपर्क नहीं हो सका। इधर देर रात तक जब सागर जब घर नहीं पहुंचा तो परिवार ने खोजबीन शुरू की। पुलिस ने दोनों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 03, 2026, 18:59 IST
Delhi NCR News: दिल्ली में ट्रेन की चपेट में आने से यूपी के युवक-युवती की मौत #YoungManAndWomanFromUPKilledAfterBeingHitByATrainInDelhi. #SubahSamachar
