Chandigarh: होली के दिन युवक की हत्या, चाकू से मारकर उतारा मौत के घाट; अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

चंडीगढ़ के मक्खन माजरा में होली के दिन चाकू मारकर युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 21 साल के अंकित के तौर पर हुई है। चाकू लगने के बाद घायल युवक को सेक्टर-32 अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया गया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस को मामले की सूचना दी गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी की पहचान विक्रम के तौर पर हुई है। मृतक के भाई सुनिल ने बताया कि आरोपी उनके पड़ोस का रहने वाला है। होली के दिन युवक की हत्या से परिवार में गम का माहौल है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 04, 2026, 16:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Chandigarh: होली के दिन युवक की हत्या, चाकू से मारकर उतारा मौत के घाट; अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम #CityStates #Chandigarh #Chandigarh-punjab #YoungBoyMurder #SubahSamachar