Jhansi News: आज से बुंदेलखंड को साधेंगे योगी, दो दिन में चार जिलों का करेंगे दौरा
झांसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार से बुंदेलखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। 20 और 21 को वह चार जिलों का दौरा करके बुंदेलखंड को साधेंगे। झांसी में शनिवार को रात्रि विश्राम करेंगे और फिर अगले दिन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग भी करेंगे। राजकीय वायुयान से सीएम शनिवार को सुबह 10:10 बजे दतिया हवाई पट्टी पहुंचेंगे। करीब एक घंटे तक दर्शन-पूजन करने के बाद सुबह 10:50 बजे हवाई पट्टी दतिया से हेलीकॉप्टर से उड़कर सुबह 11:20 बजे ललितपुर पहुंचेंगे। यहां से 11:30 बजे ललितपुर के तुवन मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। फिर तुवन मंदिर मैदान में ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। यहां योजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास, समीक्षा बैठक करने के बाद दोपहर दो बजे उनका हेलीकॉप्टर झांसी के लिए उड़ान भरेगा। झांसी पुलिस लाइन में दोपहर 02:25 बजे उनका आगमन होगा। वह सीधे पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार पहुंचेंगे। यहां विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यहां से दोपहर 03:40 बजे आयुक्त सभागार पहुंचेंगे। यहां झांसी मंडल के जनपदों के लोकनिर्माण विभाग के पुराने कार्यों और नए कामों की कार्ययोजना की समीक्षा करेंगे। शाम 05:45 बजे झांसी के विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। साढ़े छह बजे यहां से सर्किट हाउस के लिए प्रस्थान करेंगे। 06:35 बजे सर्किट हाउस के नवीन भवन का लोकार्पण करेंगे। यहीं पर रात्रि विश्राम करेंगे। फिर रविवार को सुबह 05:55 बजे किले की तलहटी स्थित गांधी भवन के बगल के मैदान पर पहुंचकर योग करेंगे। यहां दो घंटे रुकने के बाद सुबह आठ बजे सर्किट हाउस के लिए रवाना होंगे। यहां से सुबह 09:50 बजे पुलिस लाइन के लिए प्रस्थान करेंगे। फिर हेलीकॉप्टर से महोबा के लिए रवाना हो जाएंगे। महोबा से फिर हमीरपुर के राठ भी जाएंगे। सीएम बनने के बाद 22वीं बार झांसी आ रहे हैं योगी सीएम बनने के बाद योगी आदित्यनाथ 22वीं बार झांसी आ रहे हैं। उनके दूसरे कार्यकाल में झांसी का पांचवां दौरा है। सबसे पहले सीएम योगी 20 अप्रैल 2017 को झांसी आए थे। पिछली बार नौ अक्तूबर को उन्होंने झांसी का दौरा किया था। तब वह विद्या भारती पूर्वी यूपी की ओर से भानी देवी गोयल इंटर कॉलेज में आयोजित 36वीं क्षेत्रीय खेलकूद समारोह में शामिल हुए थे। साथ ही विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक करके कन्वेंशन सेंटर का लोकार्पण भी किया था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 20, 2026, 02:47 IST
Jhansi News: आज से बुंदेलखंड को साधेंगे योगी, दो दिन में चार जिलों का करेंगे दौरा #YogiWillTargetBundelkhandFromToday #WillVisitFourDistrictsInTwoDays. #SubahSamachar
