Sonipat News: सांस्कृतिक कार्यशाला में बच्चों को कराया योगाभ्यास

सोनीपत। नटराज थियेट्रिकल ग्रुप की ओर से न्यू कॉलोनी में सांस्कृतिक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को सबसे पहले बच्चों को योगाभ्यास कराया गया। उसके बाद डॉ. शमशेर मलिक ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया और अपने जन्मदिन पर हर बार एक-एक पौधा लगाने की शपथ दिलाई। कार्यशाला के दौरान प्रशिक्षुओं ने हारमोनियम, तबला, बांसुरी व ढोलक बजाने का प्रशिक्षण दिया। समूह गान हरियाणवी, पंजाबी नृत्य, हरियाणवी नृत्य और पाश्चात्य नृत्य के साथ समूह अभिनय और सरस्वती वंदना का अभ्यास किया। इस दौरान मास्टर सुलेख, योगेश खोखर, सतीश दहिया ने भी प्रशिक्षुओं का हौसला बढ़ाया। नटराज थियेट्रिकल ग्रुप के अध्यक्ष सत्यवान सरोहा ने बताया कि यह कार्यशाला 16 जून तक निरंतर चलेगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 06, 2026, 20:26 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Sonipat News: सांस्कृतिक कार्यशाला में बच्चों को कराया योगाभ्यास #YogaWasPracticedByChildrenInTheCulturalWorkshop. #SubahSamachar