योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर : कर्मवीर कौल
पूंडरी। डीएवी काॅलेज पूंडरी में रविवार को 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला परिषद कैथल के चेयरमैन कर्मवीर कौल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। योग शिक्षक टेकचंद, डाॅ. बबीता सिंह व शुभम ने साधकों को विभिन्न योगासनों एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाया।कर्मवीर कौल ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है जो व्यक्ति को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा देती है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई गई। प्राचार्य मेजर डाॅ. राजेश तुरान ने योग दिवस के लिए सभी को बधाई दी। डीएवी काॅलेज प्रबंधक समिति के प्रधान डाॅ. पूनम सूरी के मार्गदर्शन में डीएवी काॅलेज पूंडरी परिसर में नियमित रूप से योगाभ्यास कराया जा रहा है। पूंडरीक खेल एवं जनकल्याण समिति के अध्यक्ष अजीत सिंह ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला।----------------
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 22, 2026, 03:06 IST
योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर : कर्मवीर कौल #YogaIsAnInvaluableHeritageOfIndianCulture:KarmaveerKaul #SubahSamachar
