Yoga For Overthinking : हर छोटी बात पर ज्यादा सोचते हैं? ये योगासन देंगे राहत
Overthinking Control Karne Wale Yoga: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जरूरत से ज्यादा सोचना यानी ओवरथिंकिंगएक आम समस्या बन चुकी है। छोटी-छोटी बातों को लेकर लगातार सोचते रहना मानसिक तनाव, चिंता और नींद की परेशानी का कारण बन सकता है। कई लोग रातभर दिमाग में चल रहे विचारों की वजह से ठीक से सो भी नहीं पाते। धीरे-धीरे यह आदत मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों पर असर डालने लगती है। विशेषज्ञों के मुताबिक जरूरत से ज्यादा सोचने से एंग्जाइटी, स्ट्रेस और डिप्रेशनजैसी समस्याओं का खतरा भी बढ़ सकता है। ऐसे में योग और मेडिटेशन मन को शांत करने का सबसे असरदार तरीका माना जाता है। कुछ खास योगासन दिमाग को रिलैक्स करने, सांसों को नियंत्रित करने और मानसिक तनाव कम करने में मदद करते हैं। नियमित योग करने से शरीर में पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है और मन शांत महसूस करता है। खास बात यह है कि योग सिर्फ शरीर ही नहीं बल्कि दिमाग को भी मजबूत बनाता है। अगर आप भी जरूरत से ज्यादा सोचनेसे परेशान हैं और मन को शांत रखना चाहते हैं, तो ये आसान योगासन आपकी काफी मदद कर सकते हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 29, 2026, 17:22 IST
Yoga For Overthinking : हर छोटी बात पर ज्यादा सोचते हैं? ये योगासन देंगे राहत #YogaAndHealth #National #YogaForOverthinking #YogaTips #StessRelief #SubahSamachar
