Gurugram News: योग मुहिम से व्यायामशालाएं बन रहीं स्वास्थ्य केंद्र
गुरुग्राम। आयुष विभाग की ओर से जिले की व्यायामशालाओं को स्वास्थ्य व योग जागरूकता केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस मुहिम के तहत इकबालपुर, रामपुर, दौलताबाद, कुनी और लोकरा सहित कई व्यायामशालाओं में स्वास्थ्य एवं योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इनमें ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों की सक्रिय भागीदारी देखी जा रही है। बृहस्पतिवार को शिविर में प्रशिक्षित योग सहायकों की ओर से कॉमन योग प्रोटोकॉल के तहत योग, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया व स्वस्थ जीवनशैली और रोगों से बचाव के उपाय बताए गए। जिला आयुष अधिकारी डॉ. मंजू कुमारी और जिला योग कॉर्डिनेटर डॉ. विकास यादव के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान का उद्देश्य लोगों को योग के प्रति जागरूक करना और व्यायामशालाओं को सामाजिक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित करना है। यह मुहिम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 की तैयारियों को भी गति दे रही है। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 21, 2026, 16:35 IST
Gurugram News: योग मुहिम से व्यायामशालाएं बन रहीं स्वास्थ्य केंद्र #YogaCampaignTurnsGymnasiumsIntoHealthCenters #SubahSamachar
