Xiaomi 18: दुनिया के सबसे फास्ट Processor से होगा लैस, मिलेगा 200MP कैमरा, लॉन्च से पहले लीक हुईं डिटेल्स

चीनी स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi ने सितंबर 2025 में Xiaomi 17 सीरीज लॉन्च की थी। अब इसके अगले फ्लैगशिप लाइनअप Xiaomi 18 को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। लीक में सामने आई जानकारियों के मुताबिक, कंपनी इस बार स्टैंडर्ड मॉडल में थोड़ा बड़ा डिस्प्ले दे सकती है। इसके साथ ही इस सीरीज में पेरिस्कोप कैमरा और सबसे फास्ट प्रोसेसर भी मिल सकता है। आइए पूरी डिटेल्स जानते हैं। 6.4-इंच डिस्प्ले से लैस होगा फोन Xiaomi 18 के फीचर्स की जानकारी Weibo पर साझा की गई है, जिसमें दावा किया गया है कि फोन में 6.4-इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। पहले रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि यह 6.3-इंच स्क्रीन के साथ एक कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप होगा। तुलना करें तो Xiaomi 17 में 6.3-इंच की 1.5K (2,656x1,220 पिक्सल) OLED स्क्रीन दी गई थी, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 300Hz टच सैंपलिंग रेट और 3,500 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। यह भी पढ़ें:सैमसंग के नए स्मार्टफोन लॉन्च इवेंट की तारीख तय: गैलेक्सी S26 पर सभी की नजर, देखने को मिल सकते हैं ये बदलाव हालांकि स्क्रीन थोड़ी बड़ी होने की बात कही जा रही है, लेकिन Xiaomi 18 को अब भी कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप कैटेगरी में रखा जा सकता है। सीरीज में मिलेगा 200MP पेरिस्कोप कैमरा लीक के अनुसार, Xiaomi 18 सीरीज के सभी मॉडलों में 200-मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया जा सकता है। मौजूदा Xiaomi 17 Pro और Xiaomi 17 Pro Max में 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा मिलता है, जबकि Xiaomi 17 Ultra में 200MP पेरिस्कोप लेंस दिया गया है। वहीं स्टैंडर्ड Xiaomi 17 में 50MP टेलीफोटो सेंसर मिलता है। Xiaomi 18 Pro में मिलेगा डुअल 200MP सेंसर पिछली रिपोर्ट्स के मुताबिक, Xiaomi एक 6.3-इंच कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप के लिए दो अलग-अलग 200MP सेंसर टेस्ट कर रही है। माना जा रहा है कि यह डिवाइस Xiaomi 18 Pro हो सकता है। यह भी पढ़ें:Google Pixel 10a: कब होगा लॉन्च, कहां से कर पाएंगे ऑर्डर, कितनी होगी प्राइस जानें सभी सवालों के जवाब इनमें से एक सेंसर मेन कैमरा और दूसरा टेलीफोटो या पेरिस्कोप यूनिट हो सकता है। अगर ऐसा होता है, तो Xiaomi 18 Pro, Oppo की तरह डुअल 200MP सेंसर अपनाने वाला फ्लैगशिप बन सकता है। सबसे फास्ट प्रोसेसर से होगा लैस बताया जा रहा है कि Qualcomm अपनी अगली फ्लैगशिप चिप के दो वर्जन पर काम कर रही है। लीक के मुताबिक, Xiaomi 18 स्टैंडर्ड, Pro और Pro Max फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जबकि Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro को ज्यादा पावरफुल Ultra फ्लैगशिप डिवाइस के लिए डिजाइन किया जाएगा। इसमें 2nm प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है, जो पिछले Snapdragon 8 Elite Gen 5 के मुकाबले 30 से 40 प्रतिशत तक तेज हो सकता है। कब होगा लॉन्च हालांकि कंपनी ने अभी Xiaomi 18 सीरीज की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार इसे सितंबर में चीन में लॉन्च किया जा सकता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 13, 2026, 15:27 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Xiaomi 18: दुनिया के सबसे फास्ट Processor से होगा लैस, मिलेगा 200MP कैमरा, लॉन्च से पहले लीक हुईं डिटेल्स #Gadgets #National #Xiaomi #Xiaomi18 #TechNewsHindi #SubahSamachar