अक्षय कुमार-सैफ अली खान की हैवान पर आई बड़ी अपडेट, लेखक ने बताया कैसी होगी कहानी; मोहनलाल से है खास कनेक्शन
अक्षय कुमार इन दिनों प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी अपनी आगामी फिल्म भूत बंगला के प्रमोशन में व्यस्त हैं। लेकिन फैंस को प्रियदर्शन के साथ उनकी एक और फिल्म हैवान का भी बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में 18 साल बाद अक्षय कुमार के साथ सैफ अली खान भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। हालांकि, अभी तक फिल्म की रिलीज डेट और कहानी के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन अब फिल्म के लेखक रोहन शंकर ने हैवान की कहानी के बारे में एक बड़ी अपडेट साझा की है। मोहनलाल की ओप्पम पर आधारित है हैवान टाइम्स नाउ के साथ हालिया बातचीत में हैवान के लेखक रोहन शंकर ने बताया कि हैवान की कहानी मलयालम स्टार मोहनलाल की एक फिल्म पर आधारित है। रोहन ने बताया कि हैवान प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित मोहनलाल स्टारर ओप्पम पर आधारित है। ओप्पम एक बड़ी सुपरहिट थ्रिलर फिल्म है। यह 10 से 12 साल पहले बनी थी। दृश्यम के बाद, यह मलयालम में आई। यह एक बहुत बड़ी हिट और एक बेहतरीन थ्रिलर है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 30, 2026, 14:45 IST
अक्षय कुमार-सैफ अली खान की हैवान पर आई बड़ी अपडेट, लेखक ने बताया कैसी होगी कहानी; मोहनलाल से है खास कनेक्शन #Bollywood #National #RohanShankar #Haiwaan #AkshayKumar #Priyadarshan #Mohanlal #Oppam #HaiwaanStory #HaiwaanStarcast #AkshayKumarHaiwaan #SaifAliKhanHaiwaan #SubahSamachar
