Noida News: मुआवजा देने के लिए प्राधिकरण को लिखा पत्र
रबूपुरा (संवाद)। रौनीजा गांव निवासी किसान गिरिराज को मुआवजा देने के लिए भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति ने यमुना विकास प्राधिकरण को पत्र लिखा है। प्राधिकरण की कार्रवाई के बाद से किसान की हालत खराब है और ग्रेटर नोएडा में निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। भाकियू लोकशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्योराज सिंंह ने बताया कि 4 दिन पहले यमुना विकास प्राधिकरण ने गलत तरीके से किसान की जमीन पर बुलडोजर चलाया था। दीवार और कमरे ढहा दिए थे। उस समय किसान को आश्वासन दिया गया था कि उसे मुआवजा दिया जाएगा। इसके दो दिन बाद ही अधिकारी अपने वादे से मुकर गए और किसान की जमीन पर बिना मुआवजा दिए कब्जा कर दिया। इससे नाराज होकर किसान की पत्नी ने आत्मदाह की कोशिश की और किसान को दिल का दौरा पड़ गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 01, 2026, 21:50 IST
Noida News: मुआवजा देने के लिए प्राधिकरण को लिखा पत्र #WriteALetterToTheAuthorityForCompensation #SubahSamachar
